आज नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर द्वारा आज नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी राठौर (एम.बी.बी.एस., एम.एस. ओबीजीवाई) द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा
शिविर में गर्भधारण से लेकर प्रसव तक की जांच एवं परामर्श, सामान्य एवं ऑपरेशन द्वारा प्रसव संबंधी सुविधाएं, बांझपन की समस्या का परीक्षण एवं उपचार, सफेद पानी की समस्या, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी, गर्भाशय में गांठ की समस्या तथा अंडाशय में गांठ के ऑपरेशन संबंधी परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
अटल अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र की महिलाओं से शिविर का लाभ लेने की अपील करते हुए समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई