नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की दसवीं पहली ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हैदराबाद एवं जयपुर के बाद बेंगलूरु में भी “डिजी दुकान” कार्यक्रम शीघ्र

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

नई दिल्ली। नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की बैठक पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावश्यक यात्रा से बचने एवं ईंधन संरक्षण के आह्वान को ध्यान में रखते हुए यह बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित, व्यापारिक सुधारों एवं व्यापारी कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही ओएनडीसी के सहयोग से चल रहे “डिजी दुकान” अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। हैदराबाद एवं जयपुर के सफल आयोजन के बाद शीघ्र ही बेंगलूरु में भी “डिजी दुकान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।।कर्नाटक से बोर्ड सदस्य प्रकाश पिरगल ने व्यापारियों की ओर से जीएसटी रिफंड में आ रही समस्याओं, लेबर विभाग से जुड़े मुद्दों तथा एमएसएमई योजनाओं के लाभ छोटे व्यापारियों तक पहुंचाने का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि एमएसएमई लाभ, बैंक ऋण सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं व्यापारियों को मिलने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी प्रेस नोट एवं पैंपलेट के माध्यम से व्यापारियों तक पहुंचाई जाए। प्रकाश पिरगल ने छोटे व्यापारियों को सरल बैंक ऋण उपलब्ध कराने, जीएसटी रिफंड मामलों के शीघ्र निपटारे तथा लेबर संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग भी रखी। संबंधित अधिकारियों ने इन विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में देशभर से लगभग सभी बोर्ड सदस्य शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के 9 संयुक्त सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के अंत में चेयरमैन सुनील सिंघी ने सभी सदस्यों एवं अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित यह बैठक नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा समय, संसाधन एवं ईंधन बचत की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment