श्रीमद्भगवत गीता का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र ब्रह्मास्त्र है।

SHARE:

जिला -धार से पाटीदार की रिपोर्ट

मनावर निप्र:–
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में गायत्री चेतना केंद्र ग्राम टेमरिया में गायत्री जयंती पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि , गंगा,गीता, और गायत्री कलयुग के मोक्ष दाता है।हमे गंगा में स्नान करना चाहिए।साथ ही गीताजी पाठ करना चाहिए , और गायत्री मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए।आज गायत्री मंत्र जन जन का मंत्र बन गया है।इस मंत्र के माध्यम से हम असंभव को भी संभव बना सकते हैं ।मां गायत्री अमृत,पारस,कल्पवृक्ष,कामधेनु, ब्रम्हास्त्र है।वही दूसरी ओर गायत्री चालीसा में गायत्री को सरस्वती,लक्ष्मी ,और काली , दुर्गा भी बताया है। यदि हम गायत्री मंत्र का
नियमित जाप करते हैं।तो निश्चित रूप से मां गायत्री से हमे ज्ञान भी मिलेगा, धन भी मिलेगा, और शक्ति भी मिलेगी ।और सारी समस्याओं का समाधान इस मंत्र में है।
साथ ही मां गायत्री से हमे सदबुद्धि मिलती हैं।तो यज्ञ से हमे सतकर्म की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ ने मां गायत्री का भाव पूर्वक पूजन कर विश्व कल्याण के लिए 25 लाख गायत्री मंत्र का अखंड जप भी गया। जप के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।इस मौके पर बादल भालके, भुवान सिंह मुवेल ने प्रेरणा प्रद भजन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में आशीष जायसवाल,संजय जायसवाल ,भारत वास्केल, भारत मंडलोई और टेमरिया, देवरा, खंडलाई,सीतापुरी, के गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment