पल्स पोलियो अभियान: आगामी 28, 29 और 30 जून को जिले में 51013 बच्चों को पोलियो की खुराक, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को जिले में शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए कलेक्टर एमसीबी सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में स्वास्थ्य, प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग के प्रमुख स्तंभ शामिल हुए। मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे: श्रीमती प्रतिमा यादव अध्यक्ष मनेंद्रगढ़, नगरपालिका परिषद, श्रीमती अकिता सोम मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ स्वप्निल तिवारी, अस्पताल अधीक्षक,श्री आदित्य शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ विनीत विश्वकर्मा जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ वसिक असदक जिला टीबी अधिकारी, डॉ सुधांशु पटेल जिला सर्विलांस अधिकारी (IDSP)।
कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश: “एक भी बच्चा न छूटे

कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को दवा पिलाई जाए।माइक्रोप्लानिंग पर जोर: जिला टीकाकरण अधिकारी को हर बूथ, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और दूरस्थ अंचलों के लिए पुख्ता माइक्रोप्लान बनाने को कहा गया। अंतर-विभागीय समन्वय: जिला पंचायत सीईओ और महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व सहायता समूहों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करें। शहरी क्षेत्रों में कड़ाई: नगरपालिका अध्यक्ष के साथ समन्वय कर शहरी झुग्गी बस्तियों और व्यस्त बाजारों में विशेष मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।
निगरानी और सर्विलांस: जिला सर्विलांस अधिकारी (IDSP) और अस्पताल अधीक्षक को अभियान के दौरान और बाद में कड़ाई से मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के अंत में कलेक्टर ने अपील की कि कोई भी परिवार अपने बच्चे को दवा पिलाने से वंचित न रखे। प्रथम दिन बूथ पर और उसके बाद अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर भी ट्रांजिट टीमें मुस्तैद रहेंगी ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी सुरक्षा कवच मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई