हाथ ठेला किराया विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

SHARE:

संजय रैकवार / जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तेंदूखेड़ा (दमोह)। हाथ ठेला का किराया मांगने को लेकर हुए विवाद में एक फल विक्रेता ने ठेला मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अतुल पिता वीरान अहिरवाल (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 5 तेंदूखेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथ ठेला का किराया मांगने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद फल विक्रेता ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई