मुहर्रम को लेकर भिटौली पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, लक्ष्मीपुर देउरवा में निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान/ ब्यूरो प्रभारी

महराजगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना भिटौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में पुलिस प्रशासन ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर तथा प्रभारी निरीक्षक भिटौली ने किया।
फ्लैग मार्च में पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना भिटौली के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रिय पहल से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और लोगों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment