ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच अविश्वास प्रस्ताव में एक वोट से हुई विजयी, ग्रामीणों का एक बड़ा वर्ग हुआ मायूस

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में आज बुधवार को सरपंच श्रीमती दिव्या राजा वर्मा के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया, यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।
दोपहर 12 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई,पुलिस के कड़े इंतजाम के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
देवरी में पूरे 12 पंचों व एक सरपंच को मिलकर कुल 13 मत थे, जिन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।
मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमें सरपंच श्रीमती दिव्या राजा वर्मा ने 1 वोट से विजयी होकर अपना पद बचा ली।
यहां सरपंच के खिलाफ 9 मत पड़े एवं पक्ष में 4 मत पढ़ गए जिससे पंचो द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव ढेर हो गया।
परिणाम के बाद ग्रामीणों के एक बड़े वर्ग में काफी मायूसी भी छा गई। वही सरपंच व उसके कुछ समर्थकों में खुशी की लहर है।
बता दे गांव में प्रस्तावित उद्योग के चलते लगभग पूरे गांव वाले सरपंच दिव्या राजा वर्मा के खिलाफ हो गए थे और काफी विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। और इसी के चलते अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, पहले भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जहां कोर्ट के हस्तक्षेप से एन वक्त पर मतदान नहीं हो पाया था, उस दिन पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था, चुनाव के लिए पूरी तैयारी थी और एन वक्त पर हाईकोर्ट के एक आदेश से अविश्वास के लिए मतदान नहीं हो पाया।
बाद में आज गुरुवार 24 जून को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तारीख तय की गई थी। जिसमें एक मत से सरपंच ने अपना पद बचाने में कामयाब हो गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment