फल का ठेला नहीं हटा तो संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

पार्षद की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी के बाद सीएमओ ने संचालक को भेजा सूचना पत्र
भितरवार। धरना प्रदर्शन के बाद शौचालय के पास फिर से लगाए गए फल के ठेले को हटवाने के लिए पार्षद जितेंद्र सिंह की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी को देखते हुए सीएमओ ने ठेला हटाने के लिए ठेला संचालक को एक सूचना पत्र भेजा है। उल्लेखनीय है कि नगर के मेन तिराहे पर सार्वजनिक शौचालय के पास बल्ले परिहार द्वारा कई वर्षों से फल का ठेला लगाया जा रहा है। जिसको हटवाने के लिए पिछले दिनों वार्ड 5 के पार्षद जितेंद्र सिंह और वार्ड 12 के पार्षद अजय यादव अनिश्चितकालीन धरना पर पर बैठे थे। धरना प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल हुईं थीं। जिसे देख नगर परिषद की सीएमओ रीता केलशिया मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने पार्षदों को फल का ठेला हटवाने का लिखित में आश्वासन दिया। सीएमओ आश्वासन के बाद भी अगले रोज फल ठेला फिर से वहीं लग गया। जिसे देख पार्षद जितेंद्र सिंह ने निकाय के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की। और वे मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सीएमओ रीता केलशिया को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद फिर से फल का ठेला उसी जगह लग गया है। आपके लिखित आश्वासन के बाद हमने धरना समाप्त किया था। वहीं पार्षद ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ठेला जल्द नहीं हटा तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। पार्षद की ऐसी चेतावनी के बाद सीएमओ ने ठेला संचालक बल्ले परिहार को एक सूचना पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने ठेला संचालक से कहा है कि सार्वजनिक शौचालय के निकट आपके द्वारा फल का ठेला लगाया जा रहा है। जिससे आमजन और महिलाओं को शौचालय में आने जाने में अत्यधिक परेशानी हो रही है। तथा सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए तत्काल बिना किसी बिलंब के ठेला हटाएं। अगर 24 घंटे के अंदर ठेला नहीं हटाया गया तो मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 प्रावधानों के अंतर्गत आपके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment