ट्रैक्टर ट्राली पटेल पलटने से 60 वर्षीय किसान की मौत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

भितरवार i भितरवार थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 60 वर्षीय किसान शिवचरण बघेल की मौत हो गई। यह हादसा करियावटी गांव के पास हुआ, जब किसान अपनी ट्रॉली में गोबर खाद भरकर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवचरण बघेल पुत्र जगराम बघेल (60) अपने रिश्तेदार प्रदीप बघेल के साथ डबरा क्षेत्र बडेरा गांव से देशी गोबर का खाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे। जो की शिवपुरी जिले के थाना क्षेत्र सीहोर के ग्राम बरुआ में ले जा रहे थे करियावटी गांव के पास पहुंचते ही लगभग दोपहर 2:00 बजे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से शिवचरण बघेल ट्रॉली के नीचे गोबर के खाद में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद प्रदीप बघेल वह 12 वर्षीय प्रिंस बघेल उछलकर दूर जा गिरे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। जैसे ही सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली पलटी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने 108 बार डायल 112 को सूचना दी

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ट्रॉली के नीचे से निकालकर शिवचरण बघेल को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेजा। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है कि हादसा अचानक हुआ या किसी अन्य वाहन की लापरवाही के कारण।

मामले को लेकर भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि करियावटी के पास एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment