घड़ी सोना,अकबरपुर सड़क निर्माण कार्य शुरू,आंदोलनकारियों का स्वागत,खुशी की लहर

SHARE:

दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत
आगरा शमसाबाद मार्ग स्थित ब्लॉक बरौली अहीर के ग्राम घड़ी सोना,अकबरपुर मार्ग के लिए पिछले वर्ष अगस्त माह में इस सड़क निर्माण के लिए दर्जनभर से ज्यादा आंदोलन कारियों ने अनशन तथा भूख हड़ताल की थी इस क्षेत्र को हालत बहुत खराब थी ,स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते थे आमजनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था यहाँ तक कि घड़ी सोना में शादी सम्बन्ध करने आने वाले भी बंद हो गए थे ।इसी दर्द को देखकर समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया के नेतृत्व में दर्जनभर आंदोलन कारियों ने अकबरपुर चौराहे पर 13 दिन तक आंदोलन और भूख हड़ताल की ।शासन,प्रशासन,जनप्रतिधियों तक आवाज बुलंद की शासन ने मांग को मान लिया । रविवार को ग्रामीणों ने आंदोलन कारियों का सड़क निर्माण शुरू होते ही समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया और उनकी पूरी टीम का फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया ।इस अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया ने शासन,प्रशासन,मीडिया,जनप्रतिधि बेबीरानी मौर्ये और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया ।उन्यासी लाख रुपए कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की निधि से निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें आरडी पब्लिक स्कूल से आबादी क्षेत्र में 600 मीटर सीसी निर्माण और आरडी स्कूल से कप्तान सिंह राजपूत के मकान तक 200 मीटर डावरी करण ,आबादी क्षेत्र से लिंक मार्ग प्रेम सिंह के मकान तक 415 मीटर डावर की सड़क तथा आबादी क्षेत्र घड़ी सोना से अवंती वाई इंटर कॉलेज श्यामों तक 480 मीटर डावर की सड़क बनाई जा रही है ।खुशी व्यक्त करने बालों में कुलदीप लोधी,राजकुमार पूर्व प्रधान,प्रधान वीपी सिंह,रमन लाल शर्मा, चरन सिंह,डॉक्टर अशोक अरेला,रवि अरेला, लाला अरेला,मुरारी लाल,घूरेलाल ,पप्पू दिवाकर, लोहरे बीडीसी,राकेश झा,कन्हैया लाल बघेल,शिव सिंह,हरीसिंह,निहाल सिंह धवल आदि उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment