मा0 राज्यमंत्री की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कनाकोर में ग्राम रात्रि चैपाल का किया गया आयोजन ,ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याओं को सुना व निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश व विकास योजनाओं की दी जानकारी

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

ग्राम रात्रि चैपाल में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर दिया विशेष बल
मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, उ0प्र0 श्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विकासखण्ड ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत कनाकोर में कल देर शाम ग्राम रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के गौरवमयी 12 वर्ष (सेवा, सुशासन और सम्मान) पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। आयोजित चैपाल के दौरान मा0 राज्यमंत्री ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया और गाॅव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि परिवारों की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए युवाओं को नशे और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज में बड़ों का सम्मान करने और चैपाल कल्चर को पुनर्जीवित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने ग्रामीणों को सुलभ न्याय और त्वरित कार्य प्रणाली का भरोसा देते हुये अधिकारियों की समय सारणी साझा की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की सेवा से उपलब्ध रहते है। उन्होंने प्रधानों और ग्रामीणों से अपील करते हुये कहा कि आप अपनी शिकायतों या कार्य के लिए सीधे बिना किसी संकोच अधिकारियों से मिलें, जिससे कि शिकायत/समस्या का निस्तारण ससमय कराया जा सके। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने नेतृत्व में चल रही सुशासन की यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को आवश्स्त किया कि क्षेत्र का चैमुखी विकास और किसानों की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान मा0 मंत्री जी एवं जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाडी केन्द्र का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने आंगनबाडी केन्द्र में विद्युत कनेक्शन व पंखे लगवाए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत सचिवालय को और अच्छा बनाये जाये। ग्राम पंचायत स्तर की छोटी मोटी समस्या का बैठक कर ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण कराया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत अनाथ व पात्र बच्चों को सरकार द्वारा 2500 रूपये प्रति बच्चा (मासिक) प्रदान किया जा रहा है। यदि किसी ऐसे परिवार में दो बच्चें हैं तो उन्हें रूपये 5000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो उनके 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक निरंतर मिलती रहेगी। इसके साथ ही 18 वर्ष के उपरान्त आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी कृषक भाई अपनी अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवा लें जिससे कि कृषि योजनाओं और किसान सम्मान निधि का लाभ बिना किसी समस्या के मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं वह अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चैपाल का मुख्य उद्देश्य अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निवारण करना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में झोपडी विहीन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कच्चे मकानों/झोपडियों को चिहिन्त कर उन पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास/मुख्यमंत्री आवास योजना मंे चयन कर पक्का आवास दिलावाया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता और नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने कहा गांव के पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाऐं। ग्राम रात्रि चैपाल में मा0 ब्लाॅक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई