दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
एसीसीएल श्रद्धा महिला मंडल द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों से प्रेरणा लेते हुए तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जागृति महिला समिति (हसदेव क्षेत्र) द्वारा श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व में लेदरी, मनेन्द्रगढ़ में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच राहत एवं उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा बीस हजार रुपए की सामग्री, जिसमें 12 साड़ियाँ, 30 छाते, 30 गमछे तथा 50 फूड पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस पुनीत एवं कल्याणकारी कार्य के सफल आयोजन में जागृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव रूना मित्रा सहित कार्यक्रम में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की श्रीमती रंजीता कुमार, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती रूपा दत्ता, श्रीमती सुष्मिता मिश्रा, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती स्मिता प्रधान, श्रीमती रिचा, श्रीमती स्नेह नामदेव, श्रीमती सुमन झाकर की सहभागिता सराहनीय रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







