कलेक्टर बेटी के साथ पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों को फल-खीर वितरित कर लिया आशीर्वाद

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रताप नारायण यादव मंगलवार को अपनी बेटी के साथ शहर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के बीच समय बिताया, उनका हालचाल जाना तथा उनसे चर्चा की।
जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री यादव ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अपने हाथों से फल एवं खीर वितरित की। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
बताया गया कि इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद कई बुजुर्ग भावुक भी नजर आए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान व सेवा करना सभी का दायित्व है। उन्होंने अपनी बेटी को भी बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा का संदेश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम प्रबंधन ने कलेक्टर की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी, वृद्धाश्रम व्यवस्थापक वीरेंद्र असाटी सहित आश्रम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment