दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा (भापुसे) द्वारा जिले में रेत एवं पत्थर के अवैध रूप से परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं रवि भदौरिया, एसडीओपी अम्बाह के मार्गदर्शन में थाना अम्बाह पुलिस द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नीले रंग का 735 एफ.ई. टैक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन ₹08 लाख को जब्त किया गया। दिनांक 08.06.26 को थाना अम्बाह पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गोरेलाल गार्डन के पास चैकिंग लगाकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 01 आरोपी को मय 01 ट्रैक्टर-टॉली के पकड़कर चैक किया गया, तो उक्त टैक्टर की ट्रॉली में चम्बल नदी का अवैध रेत भरा होना पाया गया, जिसके संबंध में चालक से वैध दस्तावेज चाहे गए तो न होना बताया गया, तदोपरांत मौके से उक्त 01 टैक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन ₹08 लाख को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद थाना वापसी पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 247/2026 धारा 303(2), 317 (5) बीएनएस, 18 (1) म०प्र० खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2006, 4(ए) 21 (1) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 एवं धारा 51, 177 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीब्द्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित किया गया, जिनके द्वारा जब्तशुदा ट्रेक्टर-ट्रॉली को राजसात किए जाने संबंधी कार्यवाही की जावेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







