दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज व्यवहार न्यायालय तिल्दा में सघन वृक्षारोपण न्यायाधीश भावेश कुमार वट्टी के नेतृत्व में किया गया। न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। पौधों के रोपण के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट भावेश कुमार वट्टी ने कहा कि पौधों पर नियमित रूप से खाद पानी आदि डालकर पेड़ बनते तक इनकी देखभाल की जाए।
इस अवसर पर मजिस्ट्रेट भावेश कुमार वट्टी सहित पैरालीगल वालेंटियर रिखी राम वर्मा, एडीपीओ राजेश पांडे, नायब नाजीर मोहन लाल कंवर, अधिवक्ता राम वाधवा, शिव कुमार तिवारी, हरीश निर्मलकर, मंजू तिवारी, घनश्याम वर्मा, हरीश वर्मा, अनुज वाधवा, अमन वाधवा, अरविंद शर्मा, अधिवक्ता संघ सहित न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी तरह क्षेत्र के औद्योगिक इकाई हाईटेक पॉवर एंड स्टील लिमिटेड, महेंद्रा स्पंज एंड पॉवर लिमिटेड, संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने आव्हान किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







