तिल्दा में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन द्वारा वैश्विक शांति की आवश्यकता और मीडिया की भूमिका पर चर्चा एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज केंद्र तिल्दा में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, प्रियंका कौशल, विकास कौशल विशेष रूप से उपस्थित थे, साथ ही मंच पर प्रेस क्लब तिल्दा अध्यक्ष मोती राम ज्ञानचंदानी, गौरी शंकर सैनी, गजेंद्र रथ गर्व, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज तिल्दा की प्रियंका दीदी भी उपस्थित थे।

वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता के आदिपुरुष नारद मुनि माने जाते है,जिनकी पत्रकारिता लोककल्याणकारी थी,पत्रकारों की सबसे बड़ी पूंजी उनकी विश्वसनीयता है। पत्रकार प्रियंका कौशल ने कहा कि जब हम बदलेंगे तब विश्व बदलेगा। पत्रकारों को सत्यनिष्ठा निर्भीक एवं लोकमंगल की भावना से कार्य करना चाहिए। विशाल कौशल ने कहा कि पत्रकारों को प्रत्येक दिन की शुरुवात सकारात्मक विचारों से करनी चाहिए। गौरी शंकर सैनी, गजेंद्र रथ गर्व, मोती राम ज्ञानचंदानी ने भी अपने उद्बोधन व्यक्त किए।
ब्रम्हाकुमारीज तिल्दा की संचालिका बीके प्रियंका ने कहा कि राजयोग एवं आध्यात्मिक ज्ञान मानव जीवन की समस्याओं के समाधान का अक्षय भंडार है।
कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं खुशी एवं श्यामभवी ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं अंजू बहन व बिंदु बहन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारो को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

आभार वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन द्वारा किया गया उन्होंने समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त कर कहा की पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम करते है,उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई