विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प का महाअभियान एक पेड़ माँ के नाम” से गुंजायमान हुआ बाराबंकी, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

SHARE:

मो 0 नसीम ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी 05 जून-केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून, 2026 तक संचालित किए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद बाराबंकी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ उत्साह, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। जनपद के विभिन्न स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आमजन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मा० विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसी क्रम में हैदरगढ़ के विधायक श्री दिनेश रावत ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।
जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने कैम्प कार्यालय परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन, संवेदना और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी के प्रतीक हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अन्ना सुदन एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री आकाशदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान को गति प्रदान की।
अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों, तालाबों, गौ आश्रय स्थलों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय एवं पारंपरिक प्रजातियों के साथ-साथ फलदार पौधों के रोपण को प्राथमिकता दी गई। ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप लेता दिखाई दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई