विश्व पर्यावरण दिवस पर वनवासी कल्याण आश्रम में सामूहिक यज्ञ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम, चैनपुर में सामूहिक यज्ञ एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति के विनोद शुक्ला, जगदम्बा अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह, नरोत्तम शर्मा, रामचरित द्विवेदी, महिला समिति अध्यक्ष भावना गुप्ता, उपाध्यक्ष उषा सिंह, सचिव राखी सिंह, सीमा शर्मा, ममता राणा, गंगा ताम्रकार सहित महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उजित नारायण सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा विषय बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वृक्षारोपण के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए भी आगे आए। समिति के विनोद शुक्ला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को देवतुल्य माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने यज्ञ, वृक्षारोपण और प्रकृति पूजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
महिला समिति अध्यक्ष भावना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाएं जल संरक्षण, स्वच्छता और पौधरोपण जैसे कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से वर्षभर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। सामूहिक यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण की शुद्धता, मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की गई।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति से ओतप्रोत रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई