शिक्षिका लता शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई, 42 वर्षों की सेवाओं को किया गया नमन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली। शिक्षा विभाग में 42 वर्षों तक सहायक शिक्षिका के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली पीएम श्री शासकीय कन्या शाला की शिक्षिका श्रीमती लता शर्मा को सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में प्राचार्य यू.एस. अहिरवार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बी.एस. मांडरे, शिवनारायण सक्सेना, राजेंद्र बिदुआ एवं रतन शर्मा विशेष रूप से मंचासीन रहे।वक्ताओं ने श्रीमती लता शर्मा के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित शिक्षिका रहीं। उनके कार्यकाल में अनेक छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। अपने उद्बोधन में श्रीमती शर्मा ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई