रामचंद्र रावत
केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो प्रभारी महाराजगंज
महाराजगंज
घुघली पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह एवं थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन संख्या UP 57 BT 8508 एवं UP 41 AT 2700 पर ओवरलोड सफेद बालू लदा पाया गया, जिसका अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा था।
वाहन चालकों से परिवहन संबंधी वैध कागजात एवं पुष्टिकारक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को भी अवगत कराया गया है।
कार्यवाही करने वाली टीम
अंकुर गौतम, क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज
मनोज सिंह, प्रभारी एआरटीओ, महराजगंज
थानाध्यक्ष सूरज कुमार,
हे0का0 सत्यपाल यादव
का0 रतन जायसवाल
का0 उज्ज्वल दीक्षित मौके पर मौजूद रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







