ब्राह्मण समाज ने सम्मान, सुरक्षा एवं राजनीतिक भागीदारी पर जताई चिंता

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता कर समाज की उपेक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्रहित, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किंतु वर्तमान समय में समाज की उपेक्षा एवं सम्मान पर लगातार आघात गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि अब समाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। युवाओं को नशे से दूर कर धर्म और संस्कारों की ओर जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. बृजेश पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज टकराव की राजनीति नहीं, बल्कि सम्मान, न्याय और सहभागिता की नीति पर विश्वास करता है। समाज के युवाओं, प्रबुद्ध वर्ग एवं आम जनमानस की अपेक्षाओं को अब संगठित रूप से राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह क्षेत्र भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक ताने-बाने को क्षति पहुंचाने वाली हर गतिविधि का संगठन विरोध करेगा। युवाओं के लिए संस्कार-आधारित रोजगार नीति की मांग सरकार से की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. बृजेश पाण्डेय ने मीडिया से कहा कि विकास का मॉडल संस्कारों के बिना अधूरा है। शिक्षा नीति में भारतीय मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने शस्त्र और शास्त्र दोनों परंपराओं से राष्ट्र की सेवा की है। समरस भारत के निर्माण के लिए संगठन संकल्पबद्ध है।
पं. संजय त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र-निर्माण के इस कार्य में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सकारात्मक खबरों से समाज को दिशा मिलती है। कार्यक्रम का समापन “जय परशुराम” के उद्घोष के साथ हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई