शराब के लिए पैसे न देने पर लिपिक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती; आरोपी की तलाश में पुलिस

SHARE:

संजय रैकवार (9343772242)
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। शहर के बड़ापुरा क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर एक शासकीय लिपिक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल लिपिक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय लिपिक देवेंद्र कुमार राज (54 वर्ष) बड़ापुरा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान अरविंद कोरी नामक युवक ने उनसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब देवेंद्र कुमार ने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने विवाद करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना में घायल देवेंद्र कुमार राज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार घायल के बाएं पैर में चाकू का गहरा घाव है। साथ ही उन्हें डायबिटीज की समस्या भी है, जिसके चलते उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में वार्ड में भर्ती रखा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली T.I मनीष कुमार एवं एएसआई अलजार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई