अभय शर्मा को मिला महादेवी वर्मा राष्ट्रीय लेखक व साहित्यकार पुरस्कार

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्योंदा के प्रभारी प्राचार्य अभय कुमार शर्मा को हाल ही में इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में ,*विद्यार्थी और नैतिक शिक्षा* विषय पर व्याख्यान तथा *शिक्षक तो है इस धरती की, आन बान और शान* शीर्षक से कविता पाठ करने पर महादेवी वर्मा राष्ट्रीय लेखक व साहित्यकार पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरुस्कार में शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र, पदक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बालरक्षक प्रतिष्ठान भारत द्वारा श्री अभय कुमार शर्मा को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में “विद्यार्थी और नैतिक शिक्षा” विषय पर व्याख्यान देने आमंत्रित किया गया था। इसके उद्घाटन सत्र में शिक्षक अभय कुमार शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में मंच पर स्थान दिया गया। राष्ट्रीय स्तर की इस संगोष्ठी में भारत के 17 राज्यों के 112 शिक्षकों ने सहभागिता की। छह सत्रों वाली, राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चार शिक्षकों में से मध्यप्रदेश से एकमात्र अभय कुमार शर्मा है। अन्य तीन महिलाओं में दो छत्तीसगढ़ तथा एक महाराष्ट्र से है।
अहिल्या परिसर इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम के अतिथियों में अहिल्याबाई होल्कर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शुक्ल, इंदौर इंस्टीट्यूट आफ लॉ की अतिरिक्त निर्देशक डॉ. बबीता कड़ाकिया, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) श्रीमति सुप्रिया चौधरी, साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. मनोज दवे,कवि और लेखक डॉ. कामना शर्मा, मध्यप्रदेश शैक्षिक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सलाड़िया, उपाध्यक्ष डॉ. किशोर गुप्ता, अभिनेता एवं शिक्षाविद डॉ. संजय मालवी, बालरक्षक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मनोज चिंचोरे, सचिव नरेश बाघ, संयोजक धर्मेश जोशी तथा श्रीमति स्मिता राणा शामिल थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई