कचौरा बाजार में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

SHARE:

-संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान, दमोह

दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कचौरा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सूचना प्राप्त होने पर सिटी कोतवाली से सब इंस्पेक्टर नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक शुभ नारायण यादव एवं आरक्षक मनीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई