– संजय रैकवार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान, दमोह
दमोह। जिले के अभाना मंडल क्षेत्र में करंट लगने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मृत मोरों का अंतिम संस्कार वन विभाग और राजस्व विभाग की मौजूदगी में नियमानुसार किया गया। इस दौरान वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे, नायब तहसीलदार अभाना मंडल आशुतोष गुप्ता, रेंजर प्रभारी अखिलेश चौरसिया सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







