मोहम्मद नसीम ब्यूरो चीफ बाराबंकी
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की मंशानुरूप एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के तत्वाधान में श्री उज्ज्वल उपाध्याय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए बाराबंकी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, बाराबंकी में दिनांक. 29.05.2026 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
श्री उज्ज्वल उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपस्थित आमजनमानस को तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुये बताया गया कि आज के समय में युवाओं के लिए तंबाकू का सेवन करना एक फैशन बनता जा रहा है। लेकिन तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। अगर इसका नियत्रंण न किया जाए तो ये आपकी जान भी ले सकता हैं। तंबाकू का सेवन शरीर में समस्याओं के अलावा कुछ नहीं देता है। तंबाकू का सेवन मुंह, गला, फेफड़ा, गला, कंठ, खाद नली, गुर्दे आदि स्थानों में कैंसर पैदा कर सकता है। फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू को ही माना जाता है। फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा उन लोगों को रहता है जो स्मोकिंग करते हैं। स्मोकिंग के कारण फेफड़े की कार्यप्रणाली बुरी तरह से प्रभावित होती है और वह धीरे-धीरे कैंसर की चपेट में भी आ जाता है। इसलिए तंबाकू का सेवन और स्मोकिंग करने से बचें।
इसके अतिरिक्त डा0 अवधेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी बाराबंकी के द्वारा आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल कैंसरए टीबी और हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों का कारण बनता हैए बल्कि यह व्यक्ति के पूरे परिवार को शारीरिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (ॅभ्व्) के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हर साल लाखों लोग तंबाकू जनित बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। शिविर में उपस्थित श्रमिकों को पम्पलेट भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर डा0 डी0 के0 श्रीवास्तव ए0सी0एम0ओ0, डा0 राजीव सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री लवकुश कनौजिया डेटा एन्ट्री आपरेटर, आदि लोग उपस्थित रहें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







