सादगी और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण : जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने संभाली वाहन की कमान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

बम्हनीडीह नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव प्रचार के दौरान सक्ती जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने अपनी सादगी,विनम्रता और सेवा भाव का परिचय देते हुए स्वयं वाहन चलाकर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।इस दौरान वाहन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी तथा सक्ती जिला के प्रभारी मंत्री एवं बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में भाजपा का मोर्चा संभाल रहे गुरु खुशवंत साहेब जी सवार रहे।आयुष शर्मा का यह सहज और सरल व्यवहार कार्यकर्ताओं एवं आमजन के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जनता और संगठन की सेवा करना है। पद चाहे कितना भी बड़ा हो, सेवा भाव और जिम्मेदारी की भावना सर्वोपरि होती है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुष शर्मा की इस कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय जुड़ाव उन्हें एक लोकप्रिय युवा जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है। बम्हनीडीह चुनाव प्रचार के दौरान उनका यह व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई