तुलसी नेवरा में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण तहसील प्रशासन ने तोड़ा, खरीदी बिक्री करने वालों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम तुलसी में मकान मलमा बिक्री का विक्रय पत्र स्टांप पेपर सामने आया है जिसमें धान गोदाम के सामने तुलसी में लगभग 5800 वर्ग फीट जमीन को 16 लाख रुपए में विक्रयकर्ता महेंद्र साहू द्वारा चित्ररेखा पति अमित सतनामी वार्ड 17 तिल्दा निवासी को बेचने का मामला सामने आया है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि सरकारी जमीनों से अतिक्रमण को तोड़ा जाए,
उन्होंने मंच से ही कहा था कि सरकारी जमीनों को लाखों रुपए में बिक्री की जा रही है।
बताया जाता है कि ग्राम तुलसी में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाकर लाखों रुपए में दूसरे लोगों को बेचे जाने का कार्य किया जा रहा है।
जिसकी शिकायत राजस्व मंत्री से भी की गई थी और मंत्री ने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त कर तत्काल अतिक्रमण को तोड़ने तहसीलदार को निर्देशित किया था इसके बाद तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने अमला लेकर उक्त अतिक्रमण को तोड़ दिया साथ ही तहसील प्रशासन ने नेवरा थाने में भी इस घटना की शिकायत दर्ज कर इस सरकारी जमीन के क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है।
तिल्दा तहसीलदार द्वारा थाने में दी गई लिखित आवेदन के बाद भी हालांकि पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज अभी नहीं किया गया है। जिसकी भी खूब चर्चा है।
वहीं सूत्रों ने बताया कि सरकारी जमीन को लाखों रुपए में बिक्री करने वाला जिला पंचायत सभापति का प्रतिनिधि है।
बताया जाता है मामले के खुलासे के बाद इसमें राजनीति भी खूब चल रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई