लवन पुलिस ने गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों अवैध महुआ शराब बनाने वाले जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी रखे हुए है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर 27 मई को थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा मेनरोड लवन में घेराबंदी कर बाईक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने के लिए ग्राहको के तलाश में लगे हुए आरोपी लखन वर्मा एवं मुकेश कुमार को पकड़ा गया है।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले दोनों आरोपियों तथा पल्सर बाईक का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया जिसमें आरोपियों से उनके पिट्ठू बैग में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया जिसमें 10 किलो 204 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य एक लाख है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त पल्सर बाईक क्र. सी जी 11 ए,एक्स 9159 एवं दो मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण में थाना लवन में आरोपियों लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी छांछी एवं मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्राम छांछी के विरुद्ध अपराध क्र.174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष आरोपी को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई