कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया श्रीमती लता बाई फेकर निवासी ग्राम सिसदेवरी द्वारा स्वयं के साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी होने संबंधी शिकायत 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल में दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस की सक्रियता एवं सतर्क प्रयासों के फलस्वरूप साइबर ठगी की उक्त राशि को सफलता पूर्वक होल्ड कराया गया। आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 29 मई 2026 को थाना पलारी में होल्ड की गई एक लाख रुपए की राशि प्रार्थिया को वापस कराई गई। साइबर ठगी की रकम वापस मिलने पर प्रार्थिया द्वारा बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की गई।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल लिंक अथवा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को होल्ड अथवा वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा में सदैव तत्पर है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







