केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी
नवेगांव/जुन्नारदेव :- नगर के बाजार क्षेत्र में एक दुकानदार की लापरवाही के चलते बड़ी चोरी की वारदात होते-होते टल गई रविवार देर रात दुकानदार अपनी दुकान का ताला अप्लातुनी मे खुला छोड़कर चला गया था दुकान के कहे अनुसार दुकान में करीब 50 से 60 हजार रुपए का सामान रखा हुआ था!
रात्रि करीब 3:00 बजे गश्त के दौरान पुलिस की नजर दुकान के खुले दरवाजे पर पड़ी संदेह होने पर पुलिस नें तत्काल मौके और लोगो को बुलवाकर दुकान के अंदर जाकर जांच की!
इस दौरान पुलिस ने यह भी देखा कि कहीं ताला या दरवाजा टूटा हुआ तो नहीं है स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए लापरवाह व्यापारी को दुकान के मुख्य द्वार पर नया ताला लगवाया। यह कार्यवाही अवकाशाधीन थाना प्रभारी जे मसराम के वितन्तु से चर्चा के उपरांत उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे के साथ स्थानीय निवासी गणेश मस्तकार एवं राहुल लांबा मौजूदगी मे हुई वही ताला लगाने के बाद उसकी चाबी सुरक्षित रूप से थाने में रखी गई अगले दिन दोपहर में दुकानदार को थाने बुलाकर समझाइश दी गई कि भविष्य में दुकान को बिना ताला लगाए न छोड़ें पुलिस की सूझबूझ और तत्परता के चलते दुकानदार को संभावित चोरी और आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







