केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा
गंज बासौदा — जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना हैदरगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हैदरगढ़ पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए गुमशुदा नाबालिक बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिवार में राहत एवं खुशी का माहौल बन गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में जिलेभर में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भलावी एवं एसडीओपी कुरवाई रोशनी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 25.05.2026 को फरियादी द्वारा अपनी 09 वर्षीय पुत्री के गुम होने की सूचना थाना हैदरगढ़ में दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया तथा अपराध क्रमांक 57/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ग्यारसपुर, थाना प्रभारी गुलाबगंज, थाना प्रभारी बासौदा शहर एवं थाना प्रभारी बासौदा देहात अपने-अपने पुलिस बल के साथ रात्रि लगभग 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों, नदी, कुओं तथा ईंट भट्टों के पास सघन तलाश अभियान चलाया गया। लगातार तलाश के दौरान बालिका पड़ोसी के घर के बाहर बने बाथरूम में सुरक्षित मिली।
बालिका ने पूछताछ में बताया कि वह अपने चाचा के डर से ईंट भट्टे से नदी की ओर चली गई थी तथा रात होने पर पड़ोसी के घर के बाहर बने बाथरूम में छिप गई थी। पुलिस द्वारा बालिका से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ की गई। मौके पर एसडीओपी गंजबासौदा द्वारा बालिका के कथनों की वीडियोग्राफी कराई गई। बालिका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना होना नहीं पाया गया। तत्पश्चात बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी ग्यारसपुर निरीक्षक गोकुल प्रसाद अजनेरिया, थाना प्रभारी गुलाबगंज निरीक्षक सुरेश सोलंकी, थाना प्रभारी बासौदा शहर निरीक्षक संजय बेदिया, थाना प्रभारी बासौदा देहात उप निरीक्षक जय कुमार, थाना प्रभारी हैदरगढ़ उप निरीक्षक रघुराज सिंह, सउनि घनश्याम शास्ता, सउनि अनूप यादव, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद वर्मा तथा डायल-112 स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







