केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी
नवेगांव :- चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री संजय डेहरिया द्वारा दैनिक वेतन भोगी एवं दैनिक मजदूर अंशकालीन कर्मचारियो की विभिन्न समस्याओ को लेकर ज्ञापन सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाडा को सौपा गया । ज्ञापन मे दैनिक वेतन भोगी एवं दैनिक मजदूर अंशकालीन कर्मचारियो को ग्रामीण विकास मंत्रालय अधिसूचना नई दिल्ली 27 मार्च 2025 का राजपत्र अनुसार मानदेय भुगतान किये जाने एवं 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक बढे हुए मानदेय का ऐरियर्स भुगतान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है । ज्ञापन प्राप्त उपरांत सहायक आयुक्त महोदय द्वारा समस्याओ के निराकरण् हेतु आश्वासन दिया! आज ज्ञापन सौपते समय संरक्षक डाॅ एम के मौर्य , अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा व करीबन 40-50 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी उपस्थित । समस्याओ का समय पर निराकरण नही होने पर शीघ्र ही बडा आंदोलन कर अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर ज्ञापन दिया जावेगा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







