धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के निरीक्षण हेतु सोमवार को तहसील शमशाबाद (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र) में भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की टीम ने दौरा कर जानकारियां प्राप्त की है। निरीक्षण दल में भारत सरकार के महारजिस्ट्रार कार्यालय से श्री बाबुल रॉय, उप महारजिस्ट्रार (सामाजिक अध्ययन) एवं श्री विपिन शर्मा, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-॥ शामिल थे।
इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश से डॉ. विजय कुमार, उप महारजिस्ट्रार तथा संभाग प्रभारी श्रीमती एन्सी रेजी भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने शमशाबाद क्षेत्र में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित प्रथम चरण के कार्यों का जायजा लिया तथा मैदानी स्तर पर की जा रही तैयारियों और प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने अधिकारियों को जिले में जनगणना संबंधी अब तक संपन्न कार्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों, सर्वे तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य को शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपादित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान स्थानीय एसडीएम श्री अजय प्रताप सिंह पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







