दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की अनुशंसा पर,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अभिनाश भार्गव जी, जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष माननीय श्री मधुराज सिंह तोमर जी, मुरैना विधायक माननीय श्री दिनेश गुर्जर जी, जौरा विधायक माननीय श्री पंकज उपाध्याय जी तथा मुरैना शहर जिलाध्यक्ष माननीय श्री गजेन्द्र सिंधी जी की के सहयोग से मुझे सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष का नया दायित्व सौंपा गया है। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। मैं पूरे समर्पण, निष्ठा और मेहनत के साथ कांग्रेस सेवादल के आदर्शों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाने का पूरा प्रयास करूँगा। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की सेवा करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







