दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। मुरैना । मुरैना के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आरोह 2026 खेलें, सीखें, आगे बढ़ें’ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर,समाजसेवी एवं मोटिवेटर स्पीकर सुधीर आचार्य सहित उत्प्रेरक सह प्रशिक्षक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने प्रथम प्रेरक सत्र में पहुंचे। जबकि संकल्प शपथ सत्र में जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव एवं सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत कुशवाह सहित बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ क्षमा कौशिक, क्रीड़ा भारती के प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द मावई, जिला सम्पर्क समन्वयक बालकृष्ण शर्मा, मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ गुर्जर,दीपक भोला, मणिन्द्र कौशिक और संयोजक श्याम सिकरवार तथा नरेंद्र सिंह तोमर मंचासीन थे। प्रेरक सत्र में सुधीर आचार्य ने 5 से 17 साल तक के सैकड़ों बच्चों को खेल गतिविधियों और प्रेरक कहानियों के माध्यम से जीवन का लक्ष्य पाने का मंत्र दिया। आचार्य ने कहा: बच्चों, मैदान में गिरना गलत नहीं है, गिरकर हार मान लेना गलत है। खेल सिर्फ मेडल नहीं देता, जीवन निर्माण करते हुए जीने का तरीका सिखाता है। आचार्य ने उदाहरण देते हुए कहा कि ये जो ट्रैक है न, ये तुम्हारी ज़िंदगी है। कभी तुम आगे होगे, कभी साथ वाला आगे निकलेगा। लेकिन फिनिश लाइन सिर्फ उसकी है जो रुकता नहीं है। आचार्य ने खिलाड़ियों को 3 टिप्स अपनानें को कहा;नम्बर एक,अनुशासन = असली टैलेंट, एकाग्रता,रोज़ 6 बजे ग्राउंड आना, प्रैक्टिस करना – यही तुम्हें चैंपियन बनाएगा। मोबाइल में रील नहीं, मैदान में पसीना बहाओ।
नम्बर दो, हार तुम्हारी शिक्षक है,सीख है ,सबक है और नम्बर तीन टीम ही परिवार है। आचार्य ने कहा कि माता-पिता का सपना है कि आप अफसर बनो, डॉक्टर बनो। मेरा सपना है कि आप पहले अच्छे इंसान_ बनो। क्योंकि अच्छे इंसान के हाथ में अगर मेडल आ जाए, तो वो देश का नाम रोशन करता है। आरोह’ का मतलब है ऊपर उठना। आज से शपथ लो – नशे से दूर रहेंगे, बड़ों की इज्जत करेंगे और हारकर भी मुस्कुराएंगे। क्योंकि मुस्कुराने वाला खिलाड़ी कभी हारा नहीं करता। कार्यक्रम में आचार्य ने “टूटी पेंसिल” और “दो बीज” जैसी कहानियों से बच्चों को समझाया कि कमियों को ताकत कैसे बनाया जाए। उनके ओजस्वी उद्बोधन से स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर अरविन्द मावई, डॉ क्षमा कौशिक, दीपक भोला मणिन्द्र कौशिक और देव गुर्जर ने भी प्रभावी विचारों का आदान-प्रदान किया। संकल्प शपथ सत्र में सीईओ कमलेश भार्गव ने सभी बच्चों को नशे से दूरी, बहुत जरूरी की शपथ दिलाई। और नशे के दुष्प्रभाव बताएं। संचालन जिला नोडल अधिकारी श्याम सिकरवार ने किया और आभार सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत कुशवाह ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र शुक्ला, दिव्यांशी बघेल संदीप गुप्ता अध्ययन सिकरवार आरती सिकरवार बनवारी लाल पचौरी भूपेंद्र सिंह विनोद कुशवाह सत्येंद्र सोनू सुधीर गोयल बिट्टू मंगल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







