सुशासन तिहार जनता के ज़ख्मों पर नमक— डॉ अयाज अहमद फ़ारूक़ी

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
जनता पर महंगाई के मार भाजपा मना रही है सुशासन तिहार
बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी खाद कि कमी पेट्रोल डीजल गैस बिजली बिल वृद्धि में तिहार
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अयाज अहमद फ़ारूक़ी ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन तिहार के नाम पर जनता के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है एक तरफ़ जनता बिजली कटौती और बेतहाशा बिजली बिल के नाम पर परेशान है अघोषित बिजली कटौती से जनता को भीषण गर्मी में ना दिन में ना ही रात में राहत मिल रही है
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि किसान खाद के लिए दर दर भटक रहा है सरकार कह रही कि जनता को खाद आराम से मिल रही है मगर अधिकारी कह रहे हैं कि खाद देना शुरू ही नहीं किए हैं दूसरी तरफ मोदी जी कह रहें हैं कि खाद कम डालो और जनता परेशान है
महंगाई अपना मुंह फाड़े खड़ी है आम जनता का बजट बिगड़ गया है पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के साथ ही ठीक से मिल नहीं रहा है जनता लाइन लगाए खड़ी रहती है उसके बाद भी डिब्बों में पेट्रोल नहीं दे रहे हैं कल एक ने तो मोटर साइकिल बैल गाड़ी में भर कर पेट्रोल पंप गया था
डॉ फ़ारूक़ी ने कहा कि मोदी जी एक साल सोना ना ख़रीदने के लिए कह रहे हैं और टैक्स भी बढ़ा रहे हैं आज के हालत में तो आम जनता सोना खरीदने की सोच भी नहीं सकती और महँगाई में परेशान जनता के लिए तो सभी चीजों में सरकारी टैक्स कम करना चाहिए
आत्मा नन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल बिना सरकार की मदद के हालत ख़राब हो रही है दूसरी तरफ हर जगह मदिरा दुकान खुल रही है और उसमे भी ओभर रेट लिया जा रहा है
डॉ फ़ारूक़ी ने कहा कि आखिर भाजपा सरकार किस चीज के लिए सुशासन तिहार मना रही है क्या वो सरकारी पैसे से जनता के मजबूरी में खुशहाली दिखाने के लिए पर्व मना रही है क्या बेतहाशा महंगाई पर नियंत्रण ना लगा पाने पर तिहार मना रही है क्या पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के बाद भी पर्याप्त मात्रा में ना दे पाने का तिहार मना रही है क्या भाजपा सरकार किसानो को खाद बिजली पानी ना दे पाने के नाम पर तिहार मना रही है क्या सरकार अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता की मजबूरी पर उत्सव मना रही है जिला प्रवक्ता डॉ अयाज अहमद फ़ारूक़ी ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के परेशानी पर नमक छिड़कने के लिए सुशासन तिहार मनाना बंद कर देना चाहिए जब चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है जनता परेशान है उस समय जनता कि परेशानी दूर करना छोड़ कर सरकार उत्सव मना रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई