थाना जुन्नारदेव पुलिस द्वारा जनहित में जारी साइवर एडवाइजरी

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी

नवेगांव/जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे नें एक मुलाक़ात मे बताया कि साइवर अपराधियों द्वारा इन दिनों काकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर APK फाइल/फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी का प्रयास किया जा रहा है जिससे नागरिक को सतर्क रहने की आवश्यकता है काकरोच जनता पार्टी (CJP)के नाम का दुरुपयोग करते हुए लोगों को मोबाइल पर संदिग्ध लिंक एवं APK फाइल भेजी जा रही हैं इन फाइलों को डाउनलोड एवं इंस्टॉल कराने के बाद साइबर अपराधी मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर बैंकिंग जानकारी OTP सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य गोपनीय डेटा चोरी कर आर्थिक धोखाधड़ी करने का प्रयास जारी हैं।
सामान्यतः- ऐसे संदेशों में सदस्यता सर्वे लाभ योजना चुनावी प्रचार विशेष ऑफर अथवा अन्य आकर्षक विषयों का उल्लेख कर लोगों को लिंक खोलने के लिए प्रेरित किया जाता है!
थाना और उप-थाना प्रभारी कि सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी :–
किसी भी अज्ञात लिंक या APK फाइल को डाउनलोड एवं इंस्टॉल न करें!
केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय स्रोतों से ही मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें!
APK फाइल इंस्टॉल करने से पहले उसकी प्रामाणिकता अवश्य जांचें!
मोबाइल पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध संदेश लिंक या एप को तुरंत डिलीट करें!
किसी भी परिस्थिति में OTP बैंकिंग जानकारी पासवर्ड अथवा स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें!
मोबाइल में एंटी-वायरस एवं सुरक्षा अपडेट नियमित रूप से अपडेट रखें यदि किसी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है अथवा संदिग्ध लिंक प्राप्त होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 📞 अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा अपना मोबाइल हैक होने पर तत्काल ही डाटा ऑफ कर 413 डायल कर कॉल forwarding ऑफ करें फिर फाइल मैनेजर मे जाकर. APK वाली फाइल को अनइंस्टॉल करे यदि कोई समस्या होतो अपना मोबाइल लेकर निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।
थाना प्रभारी जुन्नारदेव नें कहाँ
जागरूक रहें सुरक्षित रहें

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत