केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे को प्रार्थीया नें शिकायती पत्र मे बताया कि शहर के व्यस्तम क्षेत्र छिंदवाड़ा-भोपाल मार्ग पर देर रात्रि मे चर्च तिराहा के पास मैन रोड पर शहर के नामचीन आरोपी अहबाब खान अदनान खान अशफ़ाक खान और एक अन्य व्यक्ति सभी निवासी जुन्नारदेव नें एकमत एक राय होकर फरियादी आदिवासी युवक श्यामू मर्सकोले निवासी उमराड़ी और उसका एक साथी रामू यदुवंशी दोनों को गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की गई तत्काल उप-थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे नें एसडीओपी सुनील बरकडे व अवकाशाधीन थाना प्रभारी जे मसराम से विचार विमर्श व उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध रात्रि में ही अपराध क्रमांक 190/26 धारा 126(2) 296(a) 115(2) 351(3) 3(5) bns एवम 3(1) द ध 3(2) (va) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया साथ ही तीन आरोपियान (01) अहबाब खान पिता मकबूल खान उम्र 28 वर्ष (02) अदनान खान पिता उमर खान उम्र 22 वर्ष (03) अशफ़ाक अहमद मंसूरी पिता अब्दुल हाफिज मंसूरी उम्र 24 वर्ष सभी निवासी जुन्नारदेव को आज को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया है!यहाँ पुलिस ने दो टूक स्पष्ट तौर से कहाँ कि क्षेत्र मे गुंडागर्दी दहशतगर्दी आवरागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी रूप से छोड़ा नहीं जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी!
इस त्वरित कार्यवाही में प्रभारी एसडीओपी सुनील वरकडे के निर्देशन में उप-थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे आ.योगेश आ. संतोष धुर्वे की अहम भूमिका रही!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







