रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग कलाकार श्री संतोष सिंह ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विदित हो कि 15 मई को माड़ा उपखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत जीर में आयोजित रात्रि जन चौपाल के दौरान स्थानीय निवासी श्री संतोष सिंह द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई थी। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल ने उन्हें 23 से 25 मई तक आयोजित सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस 2026 में प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित किया था।कलेक्टर के आमंत्रण पर श्री संतोष सिंह ने महोत्सव मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर अपनी कला का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुति ने यह साबित किया कि प्रतिभा किसी भी बाधा की मोहताज नहीं होती। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संतोष सिंह के आत्मविश्वास एवं गायन कला की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।सिंगरौली महोत्सव के मंच पर स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर दिए जाने की पहल की भी नागरिकों ने प्रशंसा की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







