रतलाम हत्या के प्रयास मैं फरार चार आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार जावरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा विशेष अभियान *ऑपरेशन क्लीन* चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे 04 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

फरियादिया सुल्ताना बी पति इब्राहिम खाँ मेव, उम्र 45 वर्ष निवासी श्यामपुरा द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमला किया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 117(2), 109(1), 333 एवं 191(2) बीएनएस का ईजाफा किया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी सलीम खाँ, अल्ताफ खाँ एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे 04 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कीया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
अनवर पिता अकरम खाँ, उम्र 36 वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
शाहरुख पिता सलीम खाँ, उम्र 28 वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
जाकिर पिता सलीम खाँ, उम्र 37 वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
शाकीर उर्फ छोटा पिता सलीम खाँ, उम्र 34 वर्ष निवासी श्यामपुरा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा
विधि विरुद्ध बालक

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक हिमांशु यादव, प्रधान आरक्षक संजय आजंना, आरक्षक अभिजीतसिंह, अर्जुन प्रजापत, अर्जुन चंदेल, महिला आरक्षक सुनीता जाट एवं महिला आरक्षक कौशल्या धनगर की सराहनीय भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत