रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला
कड़वापड़ा क्रिकेट मैदान पर आयोजित रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में दीप 11 थांदला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दीप 11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 86 रन बनाए और विपक्षी टीम को 87 रनों का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिवाइन वारियर क्लब की टीम ने शानदार प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम 68 रन ही बना सकी। दीप 11 के गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और टीम को यादगार जीत दिलाई।मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। मैदान पर मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शानदार मुकाबले का आनंद लिया।
इस अवसर पर कड़वा पाड़ा के लोकप्रिय सरपंच बल्लू डांगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं।
दीप 11 थांदला की इस जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला करणीय सदस्य सुजीत भाबर ने दीप 11 की जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







