कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत विदिशा विकासखंड में कृषि रथ का संचालन

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु विदिशा विकासखंड में कृषि रथ का संचालन 16 मई से निरंतर किया जा रहा है, जो 25 मई 2026 तक जारी रहेगा।
इसी क्रम में आज दिनांक 21 मई 2026 को ग्राम पंचायत करैयाहट, खामखेड़ा तथा बर्रों में कृषि रथ का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि उपज मंडी, पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र एवं सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिकों—डॉ. बंजारी , डॉ. वसंदा , डॉ. धीरज कुमार, की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच राजकुमार बघेल जी ,सरपंच प्रतिनिधि अमितेश दुबे जी साथ ही जनपद सदस्य अमित बघेल एवं पंचगण भी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम को विशेष मजबूती मिली।
सभी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कृषक संगोष्ठी आयोजित कर किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में उन्नतशील किसानों ने भाग लिया एवं अपने अनुभव भी साझा किए।वैज्ञानिकों के दल द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के संतुलित उपयोग की विधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही जैविक खेती, प्राकृतिक खेती एवं नरवाई प्रबंधन के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी गई।
इस दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति विशेष रुचि दिखाई तथा मृदा परीक्षण कराने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की। ग्रामीण किसानों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्राप्त जानकारी को अपनाने के लिए सहमति जताई। कृषि रथ के माध्यम से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।अंत में, सभी ग्रामीणों एवं किसानों ने नरवाई प्रबंधन अपनाने के लिए सामूहिक रूप से शपथ भी ली।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment