अज्ञात चोर तीन बकरियां चोरी करके फरार

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के बिलहडी गांव में नदेहरा मार्ग किनारे से अज्ञात चोर तीन बकरियां खोलकर चार पहिया वाहन से लेकर फरार हो गए। पशु पालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के उपरांत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया है।
बिलहड़ी निवासी दीपचंद प्रजापति ने बताया कि नदेहरा मार्ग किनारे घर के बाहर उसकी तीन बकरियां बंधी हुई थी। उनकी कीमत करीब 30 हजार है। मंगलवार की रात अज्ञात चोर बकरियों को खोलकर चार पहिया वाहन में लाद कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची हलका इंचार्ज प्रियंका ने मौका मुआयना करके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। अचानक हुई इस घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि बहुत दिनों के बाद चोरी की वारदात होने से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई