नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने थाना पहुंचकर कोयला रैक प्वाइंट को हटाने दिया ज्ञापन

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में राघव मिनरल्स द्वारा संचालित रेलवे साइडिंग कोयला लोडिंग कार्य से फैल रहे प्रदूषण दुर्घटनाओं एवं जनहित को देखते हुए उक्त साइडिंग को नगर क्षेत्र से हटाने या स्थानांतरित करने नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने नेवरा थाना में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत राघव मिनरल्स द्वारा संचालित रेलवे साइडिंग एवं कोयला लोडिंग से समस्याएं उत्पन्न हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त रेलवे साइडिंग घनी आबादी एवं मुख्य मार्ग के समीप संचालित की जा रही है जहां प्रतिदिन भारी मात्रा में कोयला एवं अन्य खनिज पदार्थ का परिवहन एवं भंडारण किया जाता है इससे पूरे नगर क्षेत्र में अत्यधिक धूल एवं प्रदूषण फैल रहा है।
कोयला परिवहन करते समय कोयला के कण जमीन पर गिरने के कारण सड़क पर चलना दूभर हो रहा है,जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही है तथा आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं आम राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
ज्ञापन में आगे कहा गया है कि नगर वासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है,प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां बढ़ रही है तथा नागरिकों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है यह स्थिति नगर क्षेत्र की शांति स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उक्त संचालित रेलवे साइडिंग को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाए।
ज्ञापन नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को दिया गया, साथ ही रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, संतोष यादव, पार्षदगण सतीश निषाद, जयेश पैकरा, श्रीमती नीता वर्मा , श्रीमती अन्नपूर्णा कश्यप, लक्ष्मीचंद नागवानी, प्रेम कोसले, यशवंत सेन, राजेश निर्मलकर, चरण जांगड़े आदि उपस्थित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत