दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा आज 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद करने की घोषणा की गई है, जिसके चलते तिल्दा नेवरा की मेडिकल दुकान भी आज सुबह से नहीं खुली।
दवा व्यवसायियों ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अनियंत्रित कारोबार और इसके कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर मंडराते गंभीर खतरे के विरोध में आज 20 मई को प्रदेश व्यापी होलसेल और रिटेल दवा व्यापार बंद का चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है।
वहीं तिल्दा नेवरा के दवा व्यवसायियों ने अपनी अपनी दवा दुकानों को बंद कर समर्थन दिया।
तिल्दा नेवरा दवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष राजेश तेजवानी, निखिल पोपटानी, गौतम तेजवानी, देव भोजवानी, यश भगवानी, जय खूबचंदानी, विजेंद्र वर्मा, प्रहलादराय भगतानी, सुरेश राजपाल, रवि भोजवानी, अमित हीरामणि, विजय रुपरेला, दीपक बजाज, नटवर गांधी, आदि उपस्थित हुए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







