बड़फरा गांव में बुजुर्ग को बदमाशों को रोकना पड़ा भारी, पैर में मारी गोली,

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह । अम्बाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव में सोमवार देर रात फायरिंग कर रहे बदमाशों को रोकना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे दो बदमाश सड़क पर फायरिंग करते हुए निकल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर 65 वर्षीय ओमप्रकाश पचौरी घर से बाहर आए और बदमाशों को फायरिंग करने से मना किया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज बदमाशों ने बुजुर्ग पर फायर झोंक दिया, जिससे उनके पैर में गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज ग्वालियर में जारी है। वहीं मामले में अंबाह पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत