खरगोन जिले के लिए गौरव का क्षण अरविंद जैन बने “स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” के जिला डायरेक्टर

SHARE:

भीकनगांव।सवांददाता बसंत प्रजापत। खरगोन जिले के भीकनगांव के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व अरविंद जैन को “स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” का जिला डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। संस्था द्वारा यह जिम्मेदारी उनकी नेतृत्व क्षमता, सामाजिक योगदान, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की भावना एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है।
संस्था के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता मुदित ओझा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अब श्री जैन जिले में संस्था की गतिविधियों का संचालन एवं विस्तार करेंगे। उनके नेतृत्व में जिले की प्रतिभाओं, नवाचारों, सामाजिक कार्यों, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल एवं विभिन्न उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया जाएगा।
उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की खोज, रिकॉर्ड गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्कूलों, कॉलेजों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करना, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तथा रिकॉर्ड सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करना शामिल रहेगा।
“स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” देशभर में प्रतिभाओं एवं विशिष्ट उपलब्धियों को मंच प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित संस्था है, जो समाज, शिक्षा, कला, खेल, नवाचार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य कर रही है।
अरविंद जैन की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जिले के सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। विभिन्न गणमान्य नागरिकों एवं संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे खरगोन जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
समस्त जिलेवासियों की ओर से अरविंद जैन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत