APK फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल हुआ हैक पुलिस ने तत्परता से किया ठीक!
केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव पुलिस थाना उपस्थित होकर साइबर फ्रॉड से पीड़ित मनीष बानवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी नौलाखापा ने बताया कि उसका मोबाइल हैक हो गया है और व्हाट्सप्प भी हैक होकर दूसरा व्यक्ति उसके व्हाट्सप्प का दुरूपयोग कर उससे जुड़े लोगों के पास स्कैनर भेजकर पीड़ित के नाम से पैसा मांग रहा है!
गंभीर साइवर शिकायत मिलते ही जुन्नारदेव थाना प्रभारी निरीक्षक जे.मसराम ने साइवर मामले के मूढ़ विशेषज्ञ उप-थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे को जाँच हेतु निर्देशित किया जिन्होंने मोबाइल को चेक कर सर्वप्रथम उसका डाटा बंद कर उसमे APK के नाम से इंस्टॉल फाइल अनइंस्टॉल की तथा उसके नंबर पर कॉल फारवर्ड को 413 डायल कर निष्क्रिय किया गया तथा मोबाइल फोन को यथावत ठीक कर उसमे पुनः व्हाट्सएप इंस्टॉल कर ठीक से चालू कर पीड़ित को सुपुर्द किया गया!
जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने आम लोगों से अपील कर रखी है कि साइबर सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा स्कूल बाजार सार्वजनिक स्थानों मे जो बाते बतायी जाती है उन्हें ध्यान पूर्वक सुनकर उनका पालन करें ताकि साइबर सम्बन्धी घटनाओ के शिकार से बच सके साथ APK नाम की किसी भी फाइल पर क्लिक कर डाउनलोड ना करने की सलाह दी होशियार रहे व्हाट्सप्प ग्रुप मे शादी कार्ड RTO चालान पीएम किसान निधि योजना राशन कार्ड इत्यादि नामों से APK वाली फाइल भेजते हैं जिसे लोग ठीक ढंग से पढ़ नहीं पाते और उसे क्लिक कर डाउनलोड कर लेते हैं जिससे मोबाइल फोन हैक हो जाता है!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







