अदानी की टेलर के चपेट में आने से युवक की मौत, अमलोरी ड्यूटी जा रहे करसुआ निवासी की गई जान

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली|जिले के खुटार-बनौली मार्ग पर कथित रूप से अदानी की टेलर की चपेट में आने से करसुआ निवासी असरफी लाल उर्फ जमाहिर जायसवाल की मौत हो गई। युवक अमलोरी ड्यूटी जा रहा था।अदानी की टेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, अमलोरी ड्यूटी जा रहे करसुआ निवासी की गई जान सिंगरौली जिले में भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब 4 बजे खुटार-बनौली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में करसुआ निवासी असरफी लाल उर्फ जमाहिर जायसवाल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अमलोरी क्षेत्र में ड्यूटी के लिए जा रहा था, तभी कथित रूप से अदानी से संबद्ध एक टेलर वाहन ने उसे कुचल दिया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के मुताबिक हादसा खुटार-बनौली क्षेत्र में हुआ, जहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कोयला और औद्योगिक परिवहन में लगे भारी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हैं,जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वाहन और चालक की पहचान तथा दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है।
सिंगरौली में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई